
श्री संजीव किशोर ने दिनांक 30/07/2021 को दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वे इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। श्री संजीव किशोर इंस्टीट्यूशन ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (यूनाइटेड किंगडम) के फेलो होने के साथ-साथ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के फेलो भी हैं। वह एमडीआई/गुरुग्राम से प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री पदक सहित सभी चार स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने रेल कोच फैक्ट्री/कपूरथला/पंजाब, मध्य रेलवे/मुंबई, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे/गुवाहाटी और रेल पहिया कारखाना /बेंगलुरु सहित लगभग पूरे देश में काम किया है। उनके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (उत्पादन इकाइयां), रेल व्हील कारखाना/बेंगलुरु में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी, अलीपुरद्वार मंडल में मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर पूर्व रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र में महाप्रबंधक रहे हैं। वह प्रौद्योगिकी के सामरिक प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ एक गहन प्रबंधन विद्वान हैं। वह प्रबंधन विकास संस्थान के फेलो भी हैं। उन्होंने कई जटिल तकनीकी परियोजनाओं जैसे रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना, एलएचबी कोच ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी, बायो-टॉयलेट की शुरुआत, अलीपुरद्वार में वाई लेग कनेक्शन का निर्माण और विभिन्न अन्य स्वचालन परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।