|
|
|
सिविल इंजीनियरी विभाग का प्रशासनिक नियंत्रण वरिष्ठ मंडल इंजीनियर के अधीन है। जिनकी सहायता वमंइंजी/म, मंइंजी/उ, मंइंजी/द और सइंजी करते हैं। इंजीनियरी विभाग रेलवे की जीवन-रेखा अर्थात् रेलपथ का अनुरक्षण करता है और इसप्रकार यात्रियों की सुरक्षित तथा निर्विघ्न पारगमन सुनिश्चित कर रहा है।
यात्री और माल दोनों यातायात की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निवारक और नियमित दोनों प्रकार की संरंक्षा जांच की जाती हैं।
सरंक्षा जांच में निम्नलिखित शामिल हैं: - रेलपथों का दैनिक निरीक्षण।
- मॉनसून गश्त।
- गाड़ियों के समयपालन पर प्रभाव डाले बिना नियमित रेलपथ अनुरक्षण।
- समपार पर चौकीदारों की तैनाती।
- समपार पर चेतावनी बोर्डों का संस्थापन।
- यात्रियों की अतिरिक्त संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समपारों पर फाटक सिगनलों की व्यवस्था।
- पुलों का नियमित निरीक्षण।
- संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आपदाओं तथा नागरिक अशांति के दौरान रेलपथ का गश्त।
Source : दक्षिण पश्चिम रेलवे CMS Team Last Reviewed : 27-07-2022
|
|
|