विद्युत शाखा (सामा्न्य सेवा) का प्रधान वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर हैं। वे हुबली मंडल के सभी स्टेशनों पर पॉवर आपूर्ति के प्रभारी हैं। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य विद्युत निरीक्षणालय द्वारा प्रत्यायोजित शक्ति के अधीन मंडल विद्युत निरीक्षणालय का निर्वहन भी करते हैं। इस कार्यालय द्वारा हुबली मंडल के अधीन बिछाई गई सभी पॉवर लाइन से संबंधित कार्य का अनुरक्षण किया जाता है।
मंडल के रेल परिसर में लगाने वाले सभी अस्थायी संपर्क के लिए भी इस कार्यालय से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है।
पॉवर आपूर्ति के अलावा वातानुकूलित कोचों और गैर-वातानुकूलित कोचों का अनुरक्षण भी किया जाता है।