|
|
|
खानपान सेवा:- - दक्षिण पश्चिम रेलवे की लंबी दूरी तय करनेवाली 21 गाड़ियों में कुल 42 रसोईयानों की व्यवस्था की गई है। रसोईयानरहित गाड़ियों के मामले में, ट्रेन साइड वेंडिंग(टीएसवी) के लिए मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के मामले में 9 सेक्शनों को तथा पैसेंजर गाड़ियों के मामले में 8 सेक्शनोंकी पहचान की गई है। मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के संबंध में अब तक 4 सेक्शनों की निविदाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पैसेंजर गाड़ियों के संबंध में 7 सेक्शनों (1 सेक्शन के लिए बोली प्राप्त नहीं हुई है) केलिए बोली प्राप्त हुईं हैं। इन 07 सेक्शनों में से 03 सेक्शनों के लिए एलओए जारी किया जा चुका है, 1 सेक्शन के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 03 सेक्शनों का कार्य प्रगति पर है।
- उचित दाम पर उत्तम गुणवत्ता एवं स्वास्थ्यकर भोजन का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए फ़ुड प्लाज़ा, जन/रेल आहार, फ़ास्ट फुड कोर्ट स्थापित किए गए हैं। विवरण निम्नप्रकार प्रकार है-
1. | फ़ुड प्लाज़ा | 6 स्टेशन | बेंगलूरु सिटी, यशवंतपुर,बेंगलूरु छावनी,कृष्णराजपुरम, मैसूरु, | 2. | जन आहार/ रेल आहार स्टॉल | 12काउंटर | बेंगलूरु सिटी, यशवंतपुर,बेंगलूरु छावनीएवं हुब्बल्लि. | 3. | फ़ास्ट फुड | 6. | बेंगलूरु सिटी, बेंगलूरु छावनी, गदग, बेल्लारि, शिवमोग्गा टाउन | 4. | फ़ुडकोर्ट/ फ़ास्टफुड कोर्ट | 1 | बेलगावि |
- इसके अलावा, रेल उपयोक्ताओं के लिए, लाइसेंसधारियों द्वारा परिचालित 19 चल खान-पान यूनिटों और आईआरसीटीसी द्वारा परिचालित 4 चल खान-पान यूनिटों का भी प्रावधान किया गया है। चाय, स्नैक्स, अनिवार्य भोज्य वस्तुएं आदि उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन प्लेटफ़ॉर्मों पर बड़ी संख्या में खान-पान स्टॉल, सेल किचन, स्वचालित विक्रय मशीन(एवीएम) की व्यवस्था की गई है।
- बेस किचन के लिए रेल परिसर में स्थान चुनने का कार्य संपन्न कर लिया गया है। बेंगलूरु में बेस किचन उपलब्ध है और मैसूरु, यशवंतपुर और वास्को-द-गामा में लाइसेंसधारियों को स्थान आबंटित किया गया है। लाइसेंसधारियों को सुव्सवस्थित बेस किचन स्थापित करने का अनुदेश दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण सहित उचित जल निकासी औरअपशिष्ट डिस्चार्ज प्रबंधन सुनिश्चित करना लाइसेंसधारियों की सांविधिक बाध्यता है और रेलवे द्वारा इन बातों की नियमित जांच की जाती है।
Source : दक्षिण पश्चिम रेलवे CMS Team Last Reviewed : 26-07-2022
|
|
|