राजभाषा हिंदी की उपलब्धियां एवं गतिविधियां:
हुब्बल्लि मंडल को 'नराकास' की प्रथम स्थान की शील्ड:
दिनांक 20.12.2022 को प्रधान कार्यालय में आयोजित 72वीं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक/दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुब्बल्लि ने वर्ष 2021-22 के दौरान‘केन्द्रीय सरकारी कार्यालय वर्ग’ में राजभाषा कार्यान्वयन क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए हुब्बल्लि मंडल को प्रथम स्थान की शील्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक:


मंडल में दिनांक 21.12.2022को मंडल रेल प्रबंधक जी की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति 190वी बैठक का आयोजन किया गया और इसमें सितंबर-2022 को समाप्त तिमाही अवधि के दौरान मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन क्षेत्र में हासिल किए गए प्रगामी प्रयोग की समीक्षा तथा चर्चा की गई। जहां कमियां पाई गई, वहां अध्यक्ष महोदय ने उन्हें दूर करने हेतु संबंधित शाखा अधिकारियों को निदेश दिए।
राजभाषा तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन:


दिनांक 21.12.2022 को मंडल रेल प्रबंधक साभागार में ‘’राजभाषा तकनीकी संगोष्ठी’’ का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक जी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें श्री मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल विद्यत इंजीनियर/टीआरडी/हुब्बल्लि ने ‘’ऊर्जा संरक्षण में रेल विद्युतिकरण की भूमिका’’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस संगोष्ठी में मंडल कार्यालय के सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया।
हिन्दी ई-गृह पत्रिका ‘प्रतिबिंब’का विमोचन

दिनांक 21.12.2022 को मंडल रेल प्रबंधक के सभागृह में आयोजित मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति 190वीं की बैठक में हिन्दी गृह पत्रिका ‘ई प्रतिबिब’ के 43वीं अंक का विमोचन किया गया।